PC: deccanherald
नवी मुंबई पुलिस ने एक 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ डेटिंग एप्लीकेशन पर मिली एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सितंबर 2020 में हुए कथित हमले के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि नवी मुंबई के सीवुड्स निवासी आरोपी की उससे डेटिंग ऐप पर जान-पहचान हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खारघर की एक इमारत में उसका यौन उत्पीड़न किया।
उन्होंने कहा, "मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम सबूत जुटा रहे हैं और तथ्यों का पता लगा रहे हैं।"
You may also like
कैट ने आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए दिल्ली इकोनॉमिक डेवलपमेंट काउंसिल का दिया प्रस्ताव
'मेक इन इंडिया' बूस्टर : भारत में डायरेक्ट-टू-मोबाइल फोन लॉन्च करेगा 'एचएमडी ग्लोबल'
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 'आयुष्मान वय वंदना कार्ड' के वितरण पर जताई खुशी
रूस और अमेरिकी विदेश मंत्रियों ने की यूक्रेन संकट पर चर्चा
फौजी के पास आई एक महिला, उदास देखकर फौजी ने उससे कहा- तुम तो…. जब पता चली सच्चाई तो छा गया सन्नाटा ⤙